TOP BANNER
Sponsored

एसआईटी माइनिंग तृतीय वर्ष का शत प्रतिशत रहा परिणाम

गिरिडीह : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माइनिंग विभाग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।इस वर्ष झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तृतीय वर्ष परीक्षा में माइनिंग विभाग का शत प्रतिशत परिणाम रहा। बताया गया कि इस वर्ष कुल 117 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें सभी 117 विद्यार्थी सफल हुए। हर वर्ष की भाँति ऋषभ सिंह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 29, 2020 Nov 29 18 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के माइनिंग विभाग का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।इस वर्ष झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तृतीय वर्ष परीक्षा में माइनिंग विभाग का शत प्रतिशत परिणाम रहा। बताया गया कि इस वर्ष कुल 117 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें सभी 117 विद्यार्थी सफल हुए।

हर वर्ष की भाँति ऋषभ सिंह ने 93.44% अंक लाकर फिर से पूरे संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया।ऋषभ सिंह विगत 2 बार से पूरे राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त कर रहे हैं। माइनिंग विभाग में 8 छात्रों ने 85-90% तक अंक प्राप्त किया है।वहीं 23 विद्यार्थियों ने 80-85% अंक प्राप्त किया।38 विद्यार्थियों ने 75-80% अंक प्राप्त किया।35 विद्यार्थियों ने 70-75% अंक हाशिल किया। जबकि 5 छात्रों ने 65-70% अंक प्राप्त किया। शुभम कुमार ने 88.44% अंक लाकर दूसरा स्थान और सौरभ कुमार ने 88.33% अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

विश्वविद्यालय ने अभी अपने मेधावी छात्रों की सूची जारी नहीं की है, अगर इस बार भी ऋषभ सिंह स्टेट टॉप करते हैं तो ये संस्थान के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। अति-उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय संस्थान के अध्यक्ष संजय सिंह और संस्थान के निदेशक बिजय सिंह ने विभाग प्रमुख विष्णु दूबे को दिया और कहा कि सफलता अब सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का अभिप्राय बन चुका है।

MIDDLE
Sponsored

वहीं प्रभारी प्राचार्य कौशल हंसराज ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और सफलता का श्रेय माइनिंग विभाग के सभी शिक्षकों को दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories