TOP BANNER
Sponsored

खटाल में लगी आग, कई मवेशी झुलसे, व्यवसायी ने आवेदन देकर की जांच की मांग

गिरिडीह : पचम्बा थाना इलाके के 28 नम्बर भण्डारीडीह में खटाल में आग लगने से कई मवेशी झुलस गए। हालांकि वक्त रहते मवेशी व्यवसायी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई और मवेशियों का उपचार शुरू कर दिया। घटना से आहत व्यवसायी शहजाद खान ने पचम्बा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 29, 2020 Nov 29 57 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना इलाके के 28 नम्बर भण्डारीडीह में खटाल में आग लगने से कई मवेशी झुलस गए। हालांकि वक्त रहते मवेशी व्यवसायी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई और मवेशियों का उपचार शुरू कर दिया।

घटना से आहत व्यवसायी शहजाद खान ने पचम्बा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि वर्षों से वो दूध व्यवसाय का कार्य करते आ रहे हैं। रविवार की सुबह जब वो खटाल पहुंचे तो देखा कि पुआल में आग लगी है और मवेशी झुलस रहे हैं। जिसके बाद हो-हल्ला के बाद लोग जुटे और आग बुझाया। भुक्तभोगी ने इस संदर्भ में आग लगाए जाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में न्याय की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories