TOP BANNER
Sponsored

डोभा में डूबते भाई को बचाने गई बहन, दोनों की मौत, परिवार में मातम

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी स्थित गोंदलीटांड़ में रविवार को हृदय विदारक घटना हो गई। यहां डोभा में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हाड़ोडीह निवासी दशरथ वर्मा का 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय पुत्री प्रतिभा थी। इसे भी पढ़ें : मास्क पहनकर ही घर से निकलें,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 12, 2020 Jul 12 61 Views
Share

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीहा ओपी स्थित गोंदलीटांड़ में रविवार को हृदय विदारक घटना हो गई। यहां डोभा में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हाड़ोडीह निवासी दशरथ वर्मा का 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय पुत्री प्रतिभा थी।

इसे भी पढ़ें : मास्क पहनकर ही घर से निकलें, थाना प्रभारी ने टीम के साथ सभी को समझाया

बताया जाता है कि दशरथ वर्मा खेत में काम करने गोंदलीटांड़ गए थे। इस दौरान पुत्र और पुत्री भी साथ थे। दशरथ काम में व्यस्त थे। वहीं पुत्र प्रिंस और पुत्री प्रतिभा मवेशियों को चरा रहे थे। इसी दौरान डोभा के नजदीक पैर फिसल जाने से प्रिंस उसमें डूब गया। भाई को डूबता देख बचाने के लिए बहन प्रतिभा गई, लेकिन वो भी डोभा में डूब गई।

MIDDLE
Sponsored

इसे भी पढ़ें : फरार वारंटियों के खिलाफ बेंगाबाद पुलिस का अभियान, 5 गिरफ्तार

घटना की जानकारी होते ही परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों को डोभे से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक क्लीनिक ले गए जहां से दोनों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रिंस दशरथ वर्मा का इकलौता पुत्र था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories