TOP BANNER
Sponsored

बैसाखी : सिख समुदाय ने पैसे निकालने आएं लोगों व राहगीरों के बीच दी नास्ते की सेवा

सरिया (गिरिडीह): सरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने “बाबा नानक राहत सेवा” की तरफ से सोमवार को बैसाखी के शुभ अवसर पर बैंको से पैसे निकालने आएं लोगों व राहगीरों के बीच नास्ते की सेवा दी. इस मौके पर बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे.  विधायक ने कहा कि सरिया के सिख समुदाय

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 13, 2020 Apr 13 47 Views
Share

सरिया (गिरिडीह): सरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने “बाबा नानक राहत सेवा” की तरफ से सोमवार को बैसाखी के शुभ अवसर पर बैंको से पैसे निकालने आएं लोगों व राहगीरों के बीच नास्ते की सेवा दी. इस मौके पर बगोदर के विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे.  विधायक ने कहा कि सरिया के सिख समुदाय द्वारा बहुत ही सराहनीय पहल जारी है पहले भी लोगों ने बिरहोर व अन्य कई इलाकों में जरुरतमंदों  के बीच सेवा दी. कहा कि  बैसाखी के त्योहार में जरुरतमंदों व धूप में खड़े लोगों को सेवा देकर उसे और खास बना दिया.

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान सरदार मनोहर सिंह बग्गा ने बताया कि त्योहार को सामूहिक तौर पर मनाना लॉकडाउन के वजह से संभव नहीं था. इसलिए विश्वव्यापी महामारी कोरोना के चलते जो लोग बैंको में पैसे निकालने आ रहे है उनलोगों के बीच बैसाखी के पावन अवसर पर पुड़ी, सब्जी व पानी की सेवा गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सेवादारों ने की.

 

क्यों मनाया जाता है बैसाखी का त्योहार

 

13 अप्रैल 1699 को सिखों  के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह‌ जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख इस त्योहार को सामूहिक जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन बाबा श्री गुरु गोविंद सिंह ने पाँच सिंघो को अमृत पान करवाकर पाँच प्यारे बनाए थे.

MIDDLE
Sponsored

 

ये सेवादार रहे मोजूद

 

सेवादारों में मुख्य रुप से श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के तरफ से सिमरन सिंह, राजेन्द्र मखिजा, विशाल गंभीर,विक्की आजमानी, राहुल गंभीर, संजय सलुजा, दीपु सोनी, लक्की सोनी, सन्नी सलुजा, विक्की सोनी, बाबु सिंह, टिंकु सोनी, अमित आजमानी, ज्ञानी सुशील सिंह व अन्य मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories