TOP BANNER
Sponsored

21 से 24 मार्च तक आए यात्रियों को चिन्हित कर चिकित्सा जांच कराए जाने का आदेश

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इस संदर्भ में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा जानकारी दी गई कि लॉकडाउन के पूर्व दिनांक 21 मार्च से 24 मार्च तक की अवधि में हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन, सरिया और पारसनाथ रेलवे स्टेशन डुमरी में काफी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 13, 2020 Apr 13 59 Views
Share

गिरिडीह : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है। इस संदर्भ में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा जानकारी दी गई कि लॉकडाउन के पूर्व दिनांक 21 मार्च से 24 मार्च तक की अवधि में हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन, सरिया और पारसनाथ रेलवे स्टेशन डुमरी में काफी संख्या में यात्रियों के उतरने की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक जितने भी कोविड-19 के मरीज मिले हैं, उनके ट्रैवल हिस्ट्री से पता चला है कि वो सभी बाहरी राज्य से आए हैं या संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में रहे हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने वाले यात्री वाहनों के व्यक्तियों यथा कार चालक, ई-रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, टैक्सी चालक तथा टमटम चालक एवं उनके सहयोगी आदि की चिकित्सीय जांच कराया जाना अति आवश्यक है।

 

उपायुक्त के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी डुमरी एवं बगोदर-सरिया को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से संबंधित स्थानीय व्यक्तियों एवं संबंधित वाहन से संपर्क स्थापित कर दिनांक 21-03-20 से दिनांक 24-03-20 तक के अवधि में पारसनाथ स्टेशन एवं सरिया स्टेशन में उतरने वाले यात्रियों के संपर्क में आने वाले वाहन चालकों एवं अन्य व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनका आवश्यक चिकित्सीय जांच कराकर आवश्यकतानुसार कारवाई करते हुए रिपोर्ट देंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories