TOP BANNER
Sponsored

श्री लंगटा बाबा स्टील के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन, सभी से की रक्तदान करने की अपील

Giridih : समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने अपने जन्मदिन के खास मौके को एक यादगार और प्रेरणादायक पहल के रूप में मनाया। रविवार को जन्मदिन पर उन्होंने फैक्ट्री परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत स्वयं अभिषेक कुमार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 6, 2025 Jul 6 29 Views
Share

Giridih : समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अभिषेक कुमार ने अपने जन्मदिन के खास मौके को एक यादगार और प्रेरणादायक पहल के रूप में मनाया। रविवार को जन्मदिन पर उन्होंने फैक्ट्री परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत स्वयं अभिषेक कुमार ने रक्तदान कर की।

 

उनकी इस पहल से प्रेरित होकर श्री लंगटा बाबा स्टील के करीब 100 कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया और अपने डायरेक्टर को जन्मदिन की बधाई देते हुए खुशी जाहिर की। इस पुनीत कार्य के जरिए कंपनी ने न सिर्फ जरूरतमंदों की मदद का रास्ता खोला, बल्कि सामाजिक सरोकारों में अपनी गहरी आस्था भी दिखाई।

 

इस मौके पर अभिषेक कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी के जीवन को बचाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता बल्कि रक्तदाता खुद कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है।

MIDDLE
Sponsored

अभिषेक कुमार ने थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी कई मरीज ऐसे हैं जिन्हें लगातार खून की जरूरत होती है। ऐसे में हर व्यक्ति का छोटा सा योगदान किसी के लिए जिंदगी बन सकता है। उन्होंने इस पहल को इंसानियत की सेवा बताया और सभी से इस नेक कार्य में भागीदारी करने की अपील की। इस अवसर पर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने अभिषेक कुमार के इस सराहनीय कदम की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके जैसे समाजसेवी और सकारात्मक सोच वाले उद्यमी ही समाज में असली बदलाव ला सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories