TOP BANNER
Sponsored

अवैध शराब कारोबार मामले में फरार चल रहा शिवम आजाद धराया, भेजा गया जेल

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार मामले का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मंगलवार की रात मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बगोदर से उसे दबोच लिया। जिसके बाद बुधवार को मेडिकल जांच करवाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि कई महीनों से पुलिस

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 30, 2020 Sep 30 48 Views
Share

गिरिडीह : अवैध शराब कारोबार मामले का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मंगलवार की रात मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बगोदर से उसे दबोच लिया। जिसके बाद बुधवार को मेडिकल जांच करवाकर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि कई महीनों से पुलिस उसे पकड़ने में लगी हुई थी। मगर वो पुलिस को चकमा देकर फरार था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिहार से वो बगोदर पहुंच रहा है। जिसके मुफ्फसिल पुलिस की टीम बगोदर पहुंची और बगोदर थाना पुलिस की मदद से उसे दबोचने में सफलता हासिल की।

बता दें कि पिछले दिनों गुप्त सूचना पर बंद पड़े श्रीराम स्टील फैक्ट्री से शराब की खेप बरामद मामले समेत अन्य मामले में वह मुख्य आरोपी है। बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब बिहार समेत अन्य जगहों में भेजने का आरोप है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories