AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वाहन जांच देख युवक ने किया भागने का प्रयास, ट्रक की चपेट में आने से हो गई मौत

गिरिडीह : डीजीपी के आदेश पर शनिवार को जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वहीं चेकिंग के दौरान जिले के धनवार में पुलिस को देख भागने के क्रम में एक युवक की जान चली गई। मृतक 24 वर्षीय परमानंद राय था। बताया गया कि बरजो मोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : डीजीपी के आदेश पर शनिवार को जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वहीं चेकिंग के दौरान जिले के धनवार में पुलिस को देख भागने के क्रम में एक युवक की जान चली गई। मृतक 24 वर्षीय परमानंद राय था।

बताया गया कि बरजो मोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कोडाडीह की तरफ से युवक आ रहा था। मौके पर पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो पुलिस के हाथ में डंडा देख कर वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा ट्रक को जब्त कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजनों के रुदन से माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि युवक की शादी तय हो गई थी। अगले महीने उसका शादी होने वाली थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories