TOP BANNER
Sponsored

अवैध ढ़ंग से स्टॉक किया गया था बालू, छापेमारी कर किया गया जब्त

गांडेय(गिरिडीह) : जिले के गांडेय प्रखंड में अवैध ढंग से बालू स्टॉक कर मोटी चांदी काटने वालों पर रविवार को प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान अलग-अलग स्थानों से एक लाख सिएफ्टी से अधिक बालू व एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.   खनन पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 7, 2020 Jun 7 53 Views
Share

गांडेय(गिरिडीह) : जिले के गांडेय प्रखंड में अवैध ढंग से बालू स्टॉक कर मोटी चांदी काटने वालों पर रविवार को प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई. इस दौरान अलग-अलग स्थानों से एक लाख सिएफ्टी से अधिक बालू व एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है.

 

खनन पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा, कुंडलवादह ,मटकुरिया, अहिल्यापुर मोड़, ताराटांड़ समेत अन्य जगहों पर अवैध ढंग से बालू जमा कर बाहर सप्लाई किये जाने सूचना पर छापेमारी की गई.

 

बताया कि छापेमारी के दौरान खुले मैदान तथा जंगल में डंप किये गये करीब सवा लाख सिएफ्टी बालू व एक बालु लदा ट्रैक्टर जब्त  किया गया है. बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है. जब्त बालू को स्थानीय मुखिया को जिम्मानामा के साथ सौंपा गया है. उपायुक्त के निर्देश के बाद जब्त बालू की नीलामी की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored

 

छापेमारी में खनन पदाधिकारी के साथ एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी दल बल के साथ मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories