TOP BANNER
Sponsored

सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी लोगों को जागरूक कर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करके फार्मेसी को बढ़ावा देगी : जोरावर सिंह सलूजा

सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मनाया गया राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस   गिरिडीह : सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सभी व्याख्याता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. इस अवसर पर कॉलेज में पोस्टर प्रेजेंटेशन, भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और प्रतिभागियों को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 7, 2024 Mar 7 44 Views
Share

सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मनाया गया राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस

 

गिरिडीह : सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सभी व्याख्याता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे. इस अवसर पर कॉलेज में पोस्टर प्रेजेंटेशन, भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए.

 

मौके पर कॉलेज के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि भारत में फार्मेसी के जनक कहे जाने वाले प्रोफेसर महादेव लाल ने पहली बार इसकी नींव रखी. आज उनके काम को सराहा जा रहा है और आगे बढ़ रहा है. कहा कि जिस प्रकार प्रोफेसर महादेव लाल ने भारत में फार्मेसी की नींव रखी. इसी तरह उन्होंने भी गिरिडीह जैसे शहर में फार्मेसी कॉलेज की स्थापना की है. कहा कि सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी लोगों को जागरूक कर और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करके फार्मेसी को बढ़ावा देगी.

 

प्राचार्य प्रो. दिवाकर तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए प्रो. एम.एल श्रॉफ के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया साथ ही छात्रों को फार्मेसी के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए नई पहल करने के लिए प्रोत्साहित किया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories