AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सेल्फी लेने के दौरान नदी में डूबे युवक का शव कई घंटों बाद निकाला गया बाहर, आज शादी का सालगिरह था

दुमका : दुमका जिले में बीती शाम मयूराक्षी नदी में डूबे 21 वर्षीय युवक अरविंद कुमार राय का शव मछुआरों ने 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ लिया है। सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से युवक नदी में डूब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।दरअसल, दुमका जिले के जामा थाना


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दुमका : दुमका जिले में बीती शाम मयूराक्षी नदी में डूबे 21 वर्षीय युवक अरविंद कुमार राय का शव मछुआरों ने 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ लिया है। सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से युवक नदी में डूब गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।दरअसल, दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के सुगनीबाद गांव निवासी गुलाबी राय के पुत्र अरविंद कुमार राय की दो साल पहले आज ही के दिन शादी हुई थी।आज 6 मार्च को उनकी शादी की सालगिरह थी। इसलिए मंगलवार को वह अपने ससुराल महारो आया था।वहां से वह अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए दुमका शहर आया था।उनके साथ उनकी भाभी भी आई थीं। वह अपनी पत्नी को परीक्षा हॉल में छोड़कर अपनी भाभी के साथ मयूराक्षी नदी के किनारे बासुकीचक पिकनिक स्पॉट पर गया था।बासुकीचक में मयूराक्षी नदी पर इंटेक वेल बना है, जहां से दुमका शहरवासियों को पीने का पानी उपलब्ध होता है।

अरविंद इंटेकवेल पर चढ़ गया और बैकग्राउंड में बह रही मयूराक्षी नदी के साथ सेल्फी लेने लगा।इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह सीधे 60 से 70 फीट नीचे मयूराक्षी नदी में चला गया। नदी का प्रवाह तेज था, जिससे वह बहने लगा।उसकी भाभी चिल्लाते हुए दौड़ी और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची।जिसके बाद अरविंद की तलाश के लिए मछुआरों को तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को मछुआरों ने शव को बाहर निकाला।शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories