TOP BANNER
Sponsored

मालिक की मौत के आरोप में मुर्गा गिरफ्तार, अब कोर्ट में होगी पेशी

तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर एक मुर्गें को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं उसे कोर्ट में भी पेश किया जा सकता है। मामला तेलंगाना के जगतियाल जिले के गोलापल्ली का है। जहां पर स्थिति यह है कि एक मुर्गे को कानूनी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 1, 2021 Mar 1 51 Views
Share

तेलंगाना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यहां पर एक मुर्गें को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं उसे कोर्ट में भी पेश किया जा सकता है। मामला तेलंगाना के जगतियाल जिले के गोलापल्ली का है। जहां पर स्थिति यह है कि एक मुर्गे को कानूनी को प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। बता दें कि जनवरी 2021 में 10 लोगों को दो मुर्गों के साथ जेल में तीन दिन गुजारना पड़ा था।

 

जानें क्या है पूरा मामला?

तेलंगाना के जगतियाल जिले में स्थित येल्लम्मा मंदिर में मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था। इस दौरान एक मुर्गें ने अपने मालिक पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुर्गे की पैर से चाकू बांधा गया था, जिससे उसने अपने मालिक पर हमला कर दिया गया। इस दौरान ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि यह घटना तब घटी जब अवैध लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए मुर्गे को लाया गया था, इस दौरान मुर्गे के पैर में चाकू बांध दिया गया था, जिससे मुर्गा परेशान लग रहा था। इसी दौरान उसने सतीश की जांघों पर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने मुर्गे को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रुप से मुर्गे की लड़ाई को आयोजित करने वालों लोगों को भी ढूढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मुर्गे को एक दिन तक हिरासत में रखा गया था, उसके बाद उसकी फोटो खींचकर उसे स्थानीय पोल्ट्री फॉर्म में भेज दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories