AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राहत : दो पॉजिटिव मरीज हुए स्वस्थ, फूल बरसाकर किया गया अस्पताल से विदा

मरीजों ने जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मियों का किया शुक्रिया अदा गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के भंडारों तथा नावासार के रहने वाले दो कोरोना संक्रमित मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिसके बाद रविवार को उन्हें बदडीहा स्थित ए.एन.एम हॉस्टल में बनाए से आइसोलेशन वार्ड से तालियों की गड़गड़ाहट एवं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मरीजों ने जिला प्रशासन, चिकित्सा कर्मियों का किया शुक्रिया अदा

गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत डुमरी प्रखंड के भंडारों तथा नावासार के रहने वाले दो कोरोना संक्रमित मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिसके बाद रविवार को उन्हें बदडीहा स्थित ए.एन.एम हॉस्टल में बनाए से आइसोलेशन वार्ड से तालियों की गड़गड़ाहट एवं फूल बरसा कर अस्पताल से विदा किया गया।

जिला प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी की कड़ी मेहनत की बदौलत आज वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। कोरोना वॉरियर का जिला प्रशासन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ उचित तरीके से ख्याल रखा गया। मरीज के स्वस्थ होने पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिले में कार्यरत सभी चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया, सहायिका तथा जिला प्रशासन की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात सेवा भाव को पूर्ण करने के उद्देश्य से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से आम जनों की सेवा में जुटे हुए चिकित्सा कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा जिला प्रशासन की टीम ही असली कोरोना योद्धा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

जिले के लिए राहत – उपायुक्त

 

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए जिला प्रशासन की टीम के द्वारा एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव पहुंचा दिया गया है। तथा चिकित्सकों के द्वारा निर्देश दिया गया है कि मास्क का उपयोग तथा सामाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से करेंगे। उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य के प्रति खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

हमारे लिए ख़ुशी की बात – सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीज जो डुमरी प्रखंड के भंडारों तथा नावासार के रहने वाले है, उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है तथा मरीज का चेस्ट एक्सरे रिपोर्ट भी बिल्कुल सामान्य है। अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। यह क्षण हमारे लिए खुशी की बात है। इसके लिए मैं कोविड-19 से डट कर सामना कर रहे हैं चिकित्सा कर्मियों स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिला प्रशासन की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories