AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राहत : रांची में 11 कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ, अब सिर्फ 17 पॉजिटिव मरीज

रांची: जिलेवासियों के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 11 और कोरोना संक्रमित मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं।मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिला में अब कोरोना के 17 ही एक्टिव केस रह गए हैं। गौरतलब है कि रांची जिले


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची: जिलेवासियों के लिए एक बार फिर से अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 11 और कोरोना संक्रमित मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं।मरीजों के ठीक होने के बाद रांची जिला में अब कोरोना के 17 ही एक्टिव केस रह गए हैं।

गौरतलब है कि रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 102 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 83 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें एक मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत से पहले जबकि दूसरे मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत के बाद नेगेटिव आई थी।

निर्देशों का करें पालन

उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से रांची जिला भविष्य में कोरोना मुक्त हो जाएगा। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहें और कोविड-19 के रोकथाम में जिला प्रशासन का सहयोग करें। हम सब मिलकर रांची जिला को कोरोना संक्रमण से जल्द ही मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सबका सहयोग चाहिए। रांची जिला प्रशासन ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसका पूरी तरह से पालन करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

उपायुक्त ने सभी को दी बधाई

मरीजों के लगातार स्वस्थ होने पर डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को उपायुक्त ने बधाई दी है। मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है। कहा कि कोरोना की बीमारी से बचने हेतु सभी परहेज लोगों को करना चाहिए परन्तु किसी भी बीमार के प्रति वह सकारात्मक नजरिया रखें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories