TOP BANNER
Sponsored

क्षेत्रिय घटवाल जनजाति का सम्मान समारोह सम्पन्न

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के डेवटन में बुधवार को सूर्यवंशी राजपुत क्षत्रिय घटवाल विकास समिति का नौवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश सिंह व संचालन सन्यास सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिकैत भवानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद सिंह, भागीरथ सिंह उपस्थित थे।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 24, 2021 Feb 24 39 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित खरसान पंचायत के डेवटन में बुधवार को सूर्यवंशी राजपुत क्षत्रिय घटवाल विकास समिति का नौवां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश सिंह व संचालन सन्यास सिंह ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिकैत भवानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद सिंह, भागीरथ सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गे की वंदना व दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, नृत्य, एकांकी आदि भी प्रस्तुत किया गया।

मौके पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि किसी भी समाज के विकास में शिक्षा का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है अत: समाज के लोग अपने बच्चे बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रहे हैं जो भविष्य के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने विधवा विवाह, सामाजिक कुरितियों, दहेज प्रथा आदि के उन्मुलन पर भी विशेष जोर दिया।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर मदनमोहन सिंह, विश्वनाथ सिंह, टिकैत वासुदेव सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए, जबकि मौके पर रवीन्द्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, सुधीर सिंह, कमल किशोर सिंह, दिलीप सिंह करण सिंह, गौतम सिसोदिया, नवीन सिंह, प्रदीप सिंह, सत्यनारायण देव, विनय सिंह, शंकरध्वज सिंह, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories