TOP BANNER
Sponsored

सचिव की मनमानी के मामले में जांच को पहुंची बीडीओ

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के प्रावि सरैयादह में विद्यालय के सचिव की मनमानी कि शिकायत पर बीडीओ मधु कुमारी व बीपीओ गंगाधर पांडेय ने विद्यालय जाकर मामले की जांच की। बीडीओ को दिए ग्रेजुएट्स आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव विरेन्द्र यादव के द्वारा भारी अनियमितता

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 24, 2021 Feb 24 40 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पश्चिमी पंचायत के प्रावि सरैयादह में विद्यालय के सचिव की मनमानी कि शिकायत पर बीडीओ मधु कुमारी व बीपीओ गंगाधर पांडेय ने विद्यालय जाकर मामले की जांच की। बीडीओ को दिए ग्रेजुएट्स आवेदन में ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव विरेन्द्र यादव के द्वारा भारी अनियमितता व मनमानी की जा रही है।

 

कहा कि यहां के अध्यक्ष कपिल यादव की मौत वर्ष 2019 में हो चुकी है बाबजूद विद्यालय के खाते से रूपयों की निकासी की गई है जो जांच का विषय है।वर्ष 2019 से बच्चों का एमडीएम, पोषक कीट सामग्री व छात्रवृति नहीं दिया जा रहा है।विद्यालय में बिजली वाइरिंग व पंखा आदि लगवाने का कार्य भी पेंडिंग हैं।

 

ग्रामीणों ने कहा कि मामले को लेकर विभाग से मौखिक व लिखित शिकायत भी की गयी है, लेकिन पदाधिकारी कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।विद्यालय में नये अध्यक्ष के रूप में अशोक यादव का चयन किया गया था, लेकिन बैंक खाते में उसके नाम को नहीं जोडा़ गया। मामले को ले बीडीओ ने विद्यालय के रिकार्ड पंजी की जांच करते हुए ग्रामीणों ने सचिव से पुछताछ की।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर ग्रामीण अशोक यादव,छोटू प्रसाद यादव, सुखदेव यादव, अर्जुन यादव, ब्रह्मदेव यादव, बनवारी महतो,इन्द्रदेव यादव,बसंत यादव, केशो महतो, कपिल भगत एवम बिरजू महतो समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

इधर विद्यालय के सचिव विरेन्द्र यादव ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। विद्यालय के खाते से किसी प्रकार की अवैध निकासी नहीं की गई है।मैं एक एक रूपये के खर्च का ब्योरा देने को तैयार हूं। बच्चों के बीच सामग्रियों का वितरण भी किया गया है।

जांचोपरांत होगी कार्रवाई : बीडीओ

बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया वित्तिय अनियमितता की बात सामने आयी है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories