TOP BANNER
Sponsored

यात्रियों के लिए 15 मार्च से बंद हो जायेगा रक्सौल बॉर्डर, गृह मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

बिहार : कोरोना को लेकर एक तरफ जहां केंद्र सरकार हवाई मार्ग के जरिये विदेशियों की एंट्री पर रोक लगा चुकी है। वहीं अब एहतियातन विदेशों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को भी सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर भारत- नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 14, 2020 Mar 14 57 Views
Share

बिहार : कोरोना को लेकर एक तरफ जहां केंद्र सरकार हवाई मार्ग के जरिये विदेशियों की एंट्री पर रोक लगा चुकी है। वहीं अब एहतियातन विदेशों को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को भी सील करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर भारत- नेपाल सीमा स्थित रक्सौल बॉर्डर को बन्द करने का फ़ैसला लिया है।

15 मार्च से रक्सौल बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा। रविवार से कोई भी व्यक्ति रक्सौल बॉर्डर के जरिये नेपाल नहीं जा सकेंगे और न ही नेपाल से भारत आ सकेंगे। हालांकि यह रोक केवल यात्रियों के लिए ही है। बता दें कि रक्सौल बॉर्डर के रास्ते ही नेपाल को सामान भेजा जाता है। इसलिए मालवाहक वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई है।

गृह मंत्रालय की ओर से देश के 20 बॉर्डर को सील करने का आदेश जारी हुआ है। जिसमें नेपाल, बंग्लादेश, भूटान और म्यांमार से लगी सीमाएं हैं। पश्चिम बंगाल स्थित रानीगंज में भी भारत-नेपाल सीमा को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories