TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया. मौके पर सांवरमल शर्मा नगर संघचालक,  विकास चंद्र गौतम जिला प्रचारक एवं मुकेश रंजन सिंह सह- विभाग कार्यवाह ने डॉ हेडगेवार,गुरुजी और भारत माता के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद परम

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 5, 2020 Jul 5 70 Views
Share

गिरिडीह : बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया. मौके पर सांवरमल शर्मा नगर संघचालक,  विकास चंद्र गौतम जिला प्रचारक एवं मुकेश रंजन सिंह सह- विभाग कार्यवाह ने डॉ हेडगेवार,गुरुजी और भारत माता के समक्ष दीप जलाकर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद परम पवित्र भगवा ध्वज का पूजन किया गया. उत्सव में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को नमन करते हुए संघ प्रार्थना किया.

इसे भी पढ़ें : अलग-अलग थाना क्षेत्र से दबोचे गए 10 साइबर अपराधी, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

जिला प्रचारक गौतम ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाने का निर्णय लिया गया. नगर के चार स्थानों पर बरगंडा, माहुरी छात्रावास,वनांचल कॉलेज और पांडेडीह में कार्यक्रम आयोजित हुआ. आर एस एस वर्ष में छह उत्सव मनाता है,उनमें यह एक उत्सव है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती. हर गुरु अपने योग शिष्य के कारण विख्यात होते हैं. ऐसे कई उदाहरण इतिहास में है, किंतु संघ व्यक्ति विशेष की पूजा नहीं करता बल्कि स्वयंसेवक पवित्र भगवा ध्वज को अपना गुरु मानकर श्रद्धा से पूजन करते हैं. संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार ने भी भगवा ध्वज को ही अपना गुरु माना था. एक अच्छे गुरु के सान्निध्य में ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. संघ कार्य आज वटवृक्ष की तरह चल रहा है. इस की छांव में स्वयंसेवक तन, मन और धन से समर्पण करते हैं. आज के दिन सिर्फ गुरु पूजन करना है. गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम आने वाले समय में किया जाएगा.

MIDDLE
Sponsored

उत्सव में संजीव शर्मा,पवन कुमार, रौशन कुमार, हिमांशु पांडेय,संतोष खत्री, सतीश्वर प्रसाद सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा,दिनेश यादव,अनूप यादव,राजेन्द्र लाल बरनवाल समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें : अपहृत नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories