TOP BANNER
Sponsored

शांति व्यवस्था बरकरार रखने को लेकर रेपिड एक्शन फ़ोर्स ने शहर में किया फ्लैग मार्च

गिरिडीह : आगामी पर्व त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शुक्रवार को शहरी इलाके में दंगा निरोधक दस्ता रैपिड एक्शन फ़ोर्स के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जमशेदपुर RAF 106 बटालियन बी कंपनी के सहायक कमान्डेंट अनूप सिंह ने किया. जबकि मार्च में इनके साथ आरपी राव, नगर थाना के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 6, 2021 Aug 6 53 Views
Share

गिरिडीह : आगामी पर्व त्योहारों में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शुक्रवार को शहरी इलाके में दंगा निरोधक दस्ता रैपिड एक्शन फ़ोर्स के द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व जमशेदपुर RAF 106 बटालियन बी कंपनी के सहायक कमान्डेंट अनूप सिंह ने किया. जबकि मार्च में इनके साथ आरपी राव, नगर थाना के एसआइ अमरजीत सिंह, अश्मित कुजूर व जवान शामिल थे. शहरी इलाके में RAF के जवानों को देखकर लोगों के मन में सवाल खड़े होने लगे. हालांकि थोड़ी देर बाद स्पष्ट होगया कि विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च किया जा रहा है.

मार्च के बाबत सहायक कमान्डेंट अनूप सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च के जरिये केवल यह संदेश देना था कि असामजिक तत्वों के लिए रेपिड एक्शन फ़ोर्स तैयार है. क्योंकि गिरिडीह जिला संवेदनशील जिले में आता है. इसलिए फ़ोर्स की टुकड़ी यहां आई है. जो कि आगामी पर्व त्योहारों में शांति व्यवस्था में विघ्न न हो इसकी निगेहबानी करेगी. बताया कि रविवार को शहर के बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक भी रखी गई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories