TOP BANNER
Sponsored

स्वतंत्रा दिवस में कृषि मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन, उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक

गिरिडीह : कोविड-19 संक्रमण एवं कोविड के संभावित तिसरी लहर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे जोश एवं उत्साह से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों, सभी संबंधित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 6, 2021 Aug 6 34 Views
Share

गिरिडीह : कोविड-19 संक्रमण एवं कोविड के संभावित तिसरी लहर को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे जोश एवं उत्साह से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि गिरिडीह जिले में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गिरिडीह स्टेडियम में सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन आयोजित किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में एक्सेस कंट्रोल का अनुपालन करते हुए भव्यता के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मुख्य अतिथि के रूप कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी संबंधित कार्यालय प्रधान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे। साथ ही साथ समारोह में सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजेशन का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा।

इसके अलावा कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से अन्य एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। तथा आउटडोर स्टेडियम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories