TOP BANNER
Sponsored

कोरोना प्रोटोकॉल को ताक पर रख कर धड़ल्ले से बजाया जा रहा डीजे, जुट रहे सैकड़ों लोग

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इनदिनों कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रखंड में सरकार द्वारा कोरोना को लेकर प्रतिबंधित किए गए डीजे साउंड सिस्टम को शादी और पार्टी में धड़ल्ले से बजाया जा रहा है और

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 26, 2021 May 26 53 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में इनदिनों कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रखंड में सरकार द्वारा कोरोना को लेकर प्रतिबंधित किए गए डीजे साउंड सिस्टम को शादी और पार्टी में धड़ल्ले से बजाया जा रहा है और लोग बगैर मास्क पहनकर थिरकते नजर आ रहे हैं। बता दें कि बुधवार को गावां थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में देर शाम सैकड़ों लोगों ने डीजे का जम कर लुत्फ उठाया। यहां लोग बिना मास्क पहनकर नियमों को ताक पर रखकर डीजे के धुन में खूब थिरकते रहे।

बताया जाता है कि माल्डा के एक डीजे संचालक द्वारा शादी में डीजे बजाने को लेकर पूर्व में बुकिंग की गई थी। जिसपर बुधवार को शादी में शिरकत करने के लिए पांडेयडीह स्तिथ प्राथमिक विद्यालय के मैदान में डीजे वाहन को खड़ा कर लगा दिया गया। जहां शाम पांच के बाद जोरदार साउंड के साथ अश्लील गानों में डीजे बजाना शुरू कर दिया गया। इस दौरान वहां ग्रामीणों और बच्चों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ गई। डीजे की आवाज इतनी ज्यादा बुलंद थी की लोग इसे माल्डा पिहरा पथ तक सुन सकते थे। इसके बावजूद ना तो उसे किसी ने रोका और ना ही कोई बोलने की जहमत तक उठाई। हालांकि गावां थाना पुलिस का कहना है कि डीजे संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। दो दिन पूर्व भी डीजे बजाते हुए दो वाहन को जब्त किया गया है। अन्य संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories