AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गायत्री परिवार का 1008 घरों में गृहे यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न

गावां : अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में सुबह नौ बजे से बारह बजे के बीच 1008 घरों में गृहे-गृहे महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन करवाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कोरोना महामारी से निजात पाने हेतु की गई। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से बुधवार को गावां प्रखंड के सभी पंचायतों में सुबह नौ बजे से बारह बजे के बीच 1008 घरों में गृहे-गृहे महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन करवाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कोरोना महामारी से निजात पाने हेतु की गई। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया।

यज्ञ में आम का लकड़ी, गोबर, तुलसी, नीम, गुड़, कपूर, घी, गिलोय समेत 108 जड़ी-बूटी का हवन में प्रयोग किया गया। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक अनिल कुमार ने बताया कि अपने मिशन के निर्देशानुसार इस यज्ञ का उद्देश्य यज्ञ से उठने वाले जड़ी-बूटी युक्त धुंआ एक साथ एक समय मे सामूहिक प्रभाव से कोरोना को नष्ट करने में बहुत हद तक कारगर होगा। क्योंकि किसी भी महामारी को रोकने में भौतिक प्रयास के साथ साथ आध्यत्मिक प्रयास किया जाय तो उससे बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। प्रशासनिक प्रयास रूपी भौतिक प्रयास के साथ साथ गायत्री यज्ञ रूपी आध्यत्मिक प्रयास नियमित रूप से कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में सार्थक सिद्ध होगा। यज्ञ के उपरांत उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नियमित फेस मास्क और सामाजिक दूरी के साथ वैक्सीन लेने की अपील की। कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लोग अपने नजदीकी टीकाकरण सेंटरों पर जाकर वैक्सीन अवश्य लें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। मैंने स्वयं वैक्सीन का दोनों डोज को अपनाया है।
मौके पर कार्यक्रम में सिकेन्द्र यादव, अंजू देवी, राजेंद्र विश्वकर्मा, इंद्रदेव यादव, दिनेश यादव, विजय चौधरी, किरण देवी, नकुल शर्मा, राजेश यादव, राजकुमार यादव, प्रेमलता देवी, सीमा भारती, अंजू देवी, सुमिना देवी, संध्या देवी व सरयू पंडित समेत कई लोग शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories