AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जनप्रतिनिधियों ने नहीं दिया ध्यान, कॉलोनी वासियों खुद कर डाला कच्ची नाली का निर्माण

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के सिहोडीह वार्ड नम्बर 11 के विध्यापुरी कॉलोनी में जब शिकायत के बाद भी मुखिया, पार्षद ने नाली निर्माण नहीं करवाया तो स्थानीय लोगों ने खुद गैता, कुदार उठाकर कच्ची नाली बना डाली। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाली नहीं रहने के कारण आसपास के घरों में जमा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के सिहोडीह वार्ड नम्बर 11 के विध्यापुरी कॉलोनी में जब शिकायत के बाद भी मुखिया, पार्षद ने नाली निर्माण नहीं करवाया तो स्थानीय लोगों ने खुद गैता, कुदार उठाकर कच्ची नाली बना डाली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे नाली नहीं रहने के कारण आसपास के घरों में जमा पानी अंदर घुस जा रहा है। गंदा पानी के जमा होने से बीमारी न फैल जाए लोग इसको लेकर आशंकित है।

लोगों ने कहा कि नाली निर्माण के लिए वार्ड पार्षद अशोक राम व इससे पहले मुखिया संदीप शर्मा को कई बार आवेदन के माध्यम से व दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी है, लेकिन अबतक कोई पहल नहीं की गई। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं होने के कारण आज खुद ही गेता कुदार उठाकर नाली निर्माण में हम लोग जुट गए और कच्ची नाली का निर्माण करके जो जलजमाव हो गया था उसे घरों से बाहर निकाल रहे हैं। कहा कि अगर जल्द ही विध्यापुरी कॉलोनी में जल्द ही नाली निर्माण नहीं हुआ तो ऐसे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर उपेंद्र वर्मा, बसंत वर्मा, रामदेव वर्मा, रामेश्वर मोदी, छोटू कुमार, महेश, विकाश, गुड्डू राय आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories