TOP BANNER
Sponsored

फंदे से लटका मिला पुजारी के पुत्र का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के वनखंजों पहाड़ के समीप के बंद घर में युवक का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया है. युवक शहर के कचहरी रोड स्थित महावीर मंदिर मंदिर के पुजारी सुरेन्द पाठक का 30 वर्षीय पुत्र नीरज पाठक था. घटना को लेकर बताया गया कि कल से कमरे का दरबाजा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 1, 2020 Jun 1 36 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के वनखंजों पहाड़ के समीप के बंद घर में युवक का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया है. युवक शहर के कचहरी रोड स्थित महावीर मंदिर मंदिर के पुजारी सुरेन्द पाठक का 30 वर्षीय पुत्र नीरज पाठक था.

घटना को लेकर बताया गया कि कल से कमरे का दरबाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों ने आवाज लगाई. मगर कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने युवक के पिता और पचम्बा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फिर कमरे का दरबाजा तोड़ा गया. जिसके बाद युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

इस बाबत डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. लेकिन पुलिस ने द्वारा अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories