TOP BANNER
Sponsored

मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना हुआ आसान, खुला विक्रमादित्य क्लासेस

गिरिडीह : मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आपको किसी और शहर या महानगर में रुख करने की आवश्यकता नहीं है। आपके अपने शहर में बेहतर सुविधा के साथ परीक्षा तैयारी कराये जाने का प्लेटफार्म खुल चुका है।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 4, 2020 Mar 4 79 Views
Share

गिरिडीह : मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आपको किसी और शहर या महानगर में रुख करने की आवश्यकता नहीं है। आपके अपने शहर में बेहतर सुविधा के साथ परीक्षा तैयारी कराये जाने का प्लेटफार्म खुल चुका है। इस प्लेटफॉर्म का नाम है विक्रमादित्य क्लासेस। शहरी क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित जिला परिषद के सामने मंगलम  मॉल में खुले इस संस्थान का बुधवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के हाथों संस्थान का उद्घाटन किया गया। इस दौरान एसपी श्री झा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा भाव के साथ शिक्षा दें और प्रतिभा को ढूंढ कर बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में प्रतिभावानों की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें तराश कर उचित प्लेटफॉर्म देने की।

 

ऐसे आया संस्थान खोलने का  विचार 

 

मौके पर निदेशक कुमार गौरव ने बताया कि उन्होंने I. S. M धनबाद (IIT) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में M. Tech करने के बाद NITJEE जयपुर में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की कोचिंग कराने के क्रम में विचार आया कि गिरिडीह में इंजीनियरिंग एवं मेडिकल में प्रवेश हेतु समुचित तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान के अभाव होने के कारण सभी वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को बाहर जाने में आर्थिक एवं व्यवहारिक रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उचित मार्गदर्शन प्राप्त नहीं हो रहा।

MIDDLE
Sponsored

उपरोक्त स्थितियों को देखते हुए उन्होंने इस संस्थान की शुरुआत की है।  इस कोचिंग संस्थान में कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की संपूर्ण तैयारी एवं सटीक मार्गदर्शन कराने हेतु I. S. M धनबाद एवं IIT के फैकल्टी देव आनंद राय, मोहन पाठक, मृगेंद्र कुमार, अजय यादव समेत अन्य शिक्षक मौउजुड़ हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु आज से कार्यालय में नामांकन प्रारंभ हुआ। कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्रों के प्रति सहानुभूति रहेगी।

 

कई खासोंआम रहे मौजूद

 

उद्घाटन मौके पर डीएसई अरविंद कुमार, विभिन्न कॉलेज व विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षाविद, निदेशक, आर के महिला कॉलेज के प्राचार्य अनुज सिन्हा, प्रोफेसर बालेंदु शेखर त्रिपाठी, जेसी बोस विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र सिंह, चंद्र मणि वर्मा, डॉ अशोक मुखर्जी, विकास सिंह, मुकेश रंजन सिंह, मोतीलाल उपाध्याय, अभिनव सिंहा, लल्लन सिन्हा, आशुतोष तिवारी, सरयू गोप, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories