AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो बाइक के बीच टक्कर में गर्भवती महिला की मौत, दो घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम   देवरी : थाना क्षेत्र के चतरो खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित मलडीहा के पास सोमवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाईक पर सवार 25 वर्षीय गर्भवती महिला चमेली देवी की मौत हो गयी। जबकि मृतिका के पति सुरेश विश्वकर्मा और 4 वर्षीय


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

 

देवरी : थाना क्षेत्र के चतरो खिजुरी मुख्य मार्ग स्थित मलडीहा के पास सोमवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाईक पर सवार 25 वर्षीय गर्भवती महिला चमेली देवी की मौत हो गयी। जबकि मृतिका के पति सुरेश विश्वकर्मा और 4 वर्षीय बेटी राधा कुमारी गंभीर रूप से घायल है।

इधर घटना से मृतिका के गांव देवरी थाना क्षेत्र के कोलडीहा में मातम छाया हुआ है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने महिला के शव के साथ चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित बजरंगबली चौक पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि बाद में देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल दल बल के साथ पहुंचकर परिजनों को समझाकर जाम हटवाया।

बताया जाता है कि सुरेश अपनी गर्भवती पत्नी चमेली देवी और बेटी राधा को लेकर सोमवार शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी इलाज कराने के लिए बाईक से जा रहा था इसी क्रम में मलडीहा के पास विपरित दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ढेंगाडीह निवासी मनोज राय ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कारण यह हादसा हुआ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories