TOP BANNER
Sponsored

घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया, लाखों का सामान जलकर राख

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र के ताराजोरी पंचायत स्थित केंदुआटांड गांव में मंगलवार को रीतलाल टुडु के घर में अचानक आग लग गई. अगलगी की इस घटना में घर में रखे 13 हजार नकद, 10 क्विंटल चावल, छोटे छोटे बच्चे के कपड़े जेवर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया. इस दौरान घर में दो

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 23, 2021 Mar 23 51 Views
Share

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र के ताराजोरी पंचायत स्थित केंदुआटांड गांव में मंगलवार को रीतलाल टुडु के घर में अचानक आग लग गई. अगलगी की इस घटना में घर में रखे 13 हजार नकद, 10 क्विंटल चावल, छोटे छोटे बच्चे के कपड़े जेवर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया. इस दौरान घर में दो बच्चे भी सो रहे थे, जिनको ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया.

आग की लपटें इतनी तेज थी कि ग्रामीण आग नहीं बुझा पाये. बाद में आगलगी की सूचना पर गिरिडीह से फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. तब तक घर का सारा सामान,कपड़ा जेवर,नगद राशि,धान,चावल आदि जलकर राख हो चुका था. शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने की बात कही जा रही है.

घटनास्थल पर पहुंचे बेंगाबाद पुलिस के ASI राजेश कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग किया. वहीं मौके पर पहुंचे युवा नेता रवि लाल हांसदा व रंजीत मरांडी ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories