TOP BANNER
Sponsored

ट्रांसफार्मर में खराबी से डुमरी प्रखंड के कई इलाकों की बिजली गुल, धरने पर बैठी पंसस सुनीता

डुमरी : प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर के खराबी रहने से महीनों से बिजली गुल है। वहीं इसके समाधान की मांग करते हुए शुक्रवार को प्रखंड स्थित लक्ष्मणटुंडा की पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी डुमरी विधुत कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई है। बताया गया कि मोहनपुर में 25

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 16, 2020 Oct 16 62 Views
Share

डुमरी : प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर के खराबी रहने से महीनों से बिजली गुल है। वहीं इसके समाधान की मांग करते हुए शुक्रवार को प्रखंड स्थित लक्ष्मणटुंडा की पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी डुमरी विधुत कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई है।

बताया गया कि मोहनपुर में 25 केवीए की दो ट्रांसफार्मर जो लगभग एक वर्षों से जली है वहां 63 केवी दो ट्रांसफार्मर की मांग, लक्ष्मणटुंडा पीरमोहम्मद के घर के पास 100 केवीए के ट्रांसफार्मर लगभग एक माह से जली है वहां 200 केवी ट्रांसफार्मर की मांग, बोरा टोला में 63 केवीए की ट्रांसफार्मर पिछले दो माह से जली है वहां 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग, बुधनडीह में 25 केवीए की ट्रांसफार्मर पिछले 3 माह से जली है वहां 63 केवी ट्रांसफार्मर की मांग, झारखंड कॉमर्स कॉलेज घुटबाली में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर पिछले दो माह से जली है उसे बनवाए जाने, सिमरबेडा में 63 केवीए की ट्रांसफार्मर वहां 100 केवी ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।

बताया गया कि आने वाले समय में नवरात्र एवं दशहरा है। घरों में बिजली नहीं रहेगी तो निश्चित तौर पर वहां के ग्रामीणों के त्यौहार, त्यौहार सा नहीं लगेगा। उपभोक्ता यदि पांच छह माह बिल नहीं दे सके तो उसकी लाइन काटी दी जाती है विभाग के द्वारा केस भी किया जाता है। इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर जलती है तो ट्रांसफार्मर आम लोगों को खुद अपने खर्च से ले जाना पड़ता है। इसी को लेकर धरना शुरू किया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories