TOP BANNER
Sponsored

आइसोलेशन सेंटर भेजे गए पॉजिटिव मरीज, इलाके को किया गया सैनिटाइज

बिरनी/ जमुआ : जिले के बिरनी और जमुआ प्रखंड से कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलते ही प्रशासनिक अमला मुस्तेद हो गया है। दोनों प्रखंडों के तीनों मरीजों को प्रशासन ने बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर एम्बुलेंस से भिजवा दिया है। जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सोमवार को बिरनी पहुंचे और बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 11, 2020 May 11 41 Views
Share

बिरनी/ जमुआ : जिले के बिरनी और जमुआ प्रखंड से कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलते ही प्रशासनिक अमला मुस्तेद हो गया है। दोनों प्रखंडों के तीनों मरीजों को प्रशासन ने बदडीहा स्थित आइसोलेशन सेंटर एम्बुलेंस से भिजवा दिया है। जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सोमवार को बिरनी पहुंचे और बीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

बताया गया कि बिरनी प्रखंड के दोनों संक्रमित मरीज 5 मई को गुजरात के सूरत से स्पेशल ट्रेन से धनबाद पहुंचे थे। जिसके बाद बस से वो अपने गांव पहुंचे थे। इसके बाद एक सरकारी भवन में इन्हें क्वारेंटाइन करवाया गया था। फिलहाल दोनों गांव को सील कर दिया गया है। वहीं गांव व आसपास के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।

इधर जमुआ में भी एसडीएम धीरेंद्र सिंह अधिकारियों के साथ उक्त गांव पहुंचे और पूरी जानकारी ली। गांव को सील कर दिया गया है। वहीं यहां भी सेनेटाइज किया गया है। मौके पर एसडीएम ने सभी से नियम पालन किये जाने को लेकर अपील की है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories