TOP BANNER
Sponsored

विधायक की अगुवाई में पूजा समिति सदस्यों ने डीसी से की वार्ता, मिली ये सहमति

गिरिडीह : दुर्गा पूजा को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में स्पष्टता के बाबत सोमवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अगुवाई में पूजा समिति सदस्यों ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात कर वार्ता की। इस दौरान कुछ बिंदुओं पर पूजा कमिटियों को उपायुक्त के द्वारा सहमति दी गई। निर्णय लिया गया कि पूजा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 19, 2020 Oct 19 68 Views
Share

गिरिडीह : दुर्गा पूजा को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस में स्पष्टता के बाबत सोमवार को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की अगुवाई में पूजा समिति सदस्यों ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से मुलाकात कर वार्ता की। इस दौरान कुछ बिंदुओं पर पूजा कमिटियों को उपायुक्त के द्वारा सहमति दी गई। निर्णय लिया गया कि पूजा कमिटियां प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर काम करेगी।

बताया गया कि पूजा के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूर्णतः पालन को लेकर पूजा कमिटियों को दिशा निर्देश दिया गया। वहीं मंडप या मंदिर परिसर के अंदर छोटे छोटे 2 लाउडस्पीकर व डेढ़ से दो सौ मीटर की दूरी तक चोंगा लगाने पर सहमति दी गई है। बड़े बड़े स्पीकर, डीजे साउंड पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शाम के समय में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाइट लगाने की इजाजत दी गई है, लेकिन इसमें शर्त रखा गया है झालर आदि चमक वाले लाइट का प्रयोग नहीं करना है। केवल सड़क पर अंधेरा न रहे इसको लेकर रोशनी के लिए लाइट लगानी है।

इसके साथ ही प्रतिमा के साइज को लेकर कहा कि सभी आपसी तालमेल बनाकर पूजा करें। इसके साथ ही विसर्जन में भीड़ भाड़ न हो इसको लेकर विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।

MIDDLE
Sponsored

पूजा के दौरान थर्मल स्कैनिंग का प्रयोग करने, बिना मास्क/ फेस कवर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दिए जाने समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर सहमति दी गई। वहीं अन्य नियम गाइडलाइंस के तहत मान्य होंगे।

वार्ता में विधायक के अलावे संजय सिंह,  चुन्नुकांत, राजेश सिन्हा, नवीन सिन्हा, रामजी प्रसाद यादव समेत विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories