TOP BANNER
Sponsored

सीएसपी संचालक से लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

लूटे गये रकम, मोबाइल और बाइक की चाभी बरामद गांडेय (गिरिडीह) : बीते दिनों अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के एक एसबीआई सीएसपी संचालक से रिवाल्वर की नोंक पर बीस हजार नकदी समेत मोबाइल व बाइक की चाभी लूट के मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है. इस मामले में गांडेय पुलिस ने 3 लोगों को

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 11, 2020 Jun 11 43 Views
Share

लूटे गये रकम, मोबाइल और बाइक की चाभी बरामद

गांडेय (गिरिडीह) : बीते दिनों अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के एक एसबीआई सीएसपी संचालक से रिवाल्वर की नोंक पर बीस हजार नकदी समेत मोबाइल व बाइक की चाभी लूट के मामले का पुलिस ने उद्द्भेदन कर लिया है. इस मामले में गांडेय पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के बनसिमी निवासी अफरोज अंसारी उर्फ चरका, शरीफ अंसारी उर्फ गोलिया और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के नोकीसलैया निवासी रफाउल अंसारी शामिल है. वहीं इन सभी के पास से नकदी व लूटी हुई बाइक की चाभी भी बरामद कर ली गई है.

इसे भी पढ़ें : Coronaupdate : गिरिडीह के 5 प्रखंडों के इन इलाकों से हैं पॉजिटिव मरीज

MIDDLE
Sponsored

सदर एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गुरुवार को गांडेय थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर सदर एसडीपीओ कुमार गौरव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बांकीकला के पूरनीसलैया निवासी फुरकान अंसारी एसबीआई की सीएसपी के संचालन का कार्य करता है.

11 मई को वह गांडेय स्टेट बैंक से बीस हजार रुपये की निकासी कर बाइक से वापस गांव लौट रहा था. इस दौरान तिलोबनी जंगल में तीन अज्ञात बाइक सवारों ने रिवाल्वर दिखाकर 20 हजार नकद व दो मोबाइल लूट लिया था. वहीं अपराधी बाइक की चाबी भी ले उड़े थे. जिसके बाद भुक्तभोगी फुरकान के  आवेदन पर गांडेय थाना में कांड संख्या 36/20 दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें :परसन व गांवा मामले की जांच को पहुंचे डीआइजी अमोल वी होमकर

MIDDLE
Sponsored

रेकी कर दिया था लूट को अंजाम

इस मामले के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई थी जिसमें गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास व अहिल्यापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार शामिल थे. एसडीपीओ ने बताया कि फुरकान अंसारी से पैसे की लूटकांड में गुप्तचर रफाउल अंसारी था.

उसी ने शरीफ अंसारी को फुरकान के गांडेय से पैसे लेकर आने जाने की बात बताई थी. घटना के दिन शरीफ अंसारी व रफीक अंसारी ने गांडेय स्टेट बैंक से सीएसपी संचालक की रेकी की थी. घटनास्थल पर अब्दुल गफ्फार, अफरोज अंसारी एवं बासुदेव राय को बाइक देकर भेजा गया था. पुलिस ने लूट की राशि व बाइक की चाबी अफरोज अंसारी की निशानदेही पर बरामद की.

इसे भी पढ़ें :कुएं से महिला व तीन बच्चियों के शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

शरीफ पर पहले से दर्ज है मामला

गिरफ्तार आरोपित शरीफ अंसारी उर्फ गोलिया का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है. वह 2018 में गिरिडीह नगर थाना के एक कांड का आरोपित है. वहीं वर्ष 2019 में बेंगाबाद थाना के एक कांड में उस पर आर्म्स एक्ट का भी मामला दर्ज है.

छापेमारी टीम में ये थे शामिल

घटना के उद्द्भेदन के लिए गठित छापेमारी टीम में गांडेय के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव, गांडेय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास, अहिल्यापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, गांडेय थाना के सत्यदेव सिंह, राकेश कुमार राजन, कार्तिकेय सिंह, अभिषेक कुमार, युसूफ मलिक, हरेन्द्र कुमार सिंह, अहिल्यापुर थाना के प्रदीप कुमार, डिल्सन बिरूवा, शैलेश बैठा, सुनील टोप्नो समेत दोनों थाना के पुलिस बल जवान शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories