TOP BANNER
Sponsored

लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह : बीते 10 जुलाई को लोकायनपुर थाना क्षेत्र के थानसिंहडीह ओपी के बरमसिया मोड़ जंगल में सुंदरम कुमार व्यक्ति से हथियार के बल पर मारपीट कर ₹10000 नगद व मोटरसाइकिल लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jul 13, 2020 Jul 13 60 Views
Share

गिरिडीह : बीते 10 जुलाई को लोकायनपुर थाना क्षेत्र के थानसिंहडीह ओपी के बरमसिया मोड़ जंगल में सुंदरम कुमार व्यक्ति से हथियार के बल पर मारपीट कर ₹10000 नगद व मोटरसाइकिल लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मामले के उद्भेदन को लेकर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल पवन कुमार राउत को गिरफ्तार कर लिया। उसे बिहार के जमुई स्थित चंदवर से गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें : कई कांडों में शामिल इनामी नक्सली गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

MIDDLE
Sponsored

एसपी श्री रेणु ने बताया कि गिरफ्तार पवन राउत ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध स्वीकार करते हुए मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तार पवन राउत का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इसके ऊपर हत्या समेत अन्य कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट का 1,210 रूपया, एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह, गावां अंचल पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लेयांगी, पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोकायनयनपुर सुरेश लिंडा, थानसिंह डीह ओपी प्रभारी मनोज चौधरी व सशक्त सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories