TOP BANNER
Sponsored

लूट कांड का आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई लूट की घटना का उदभेदन करते हुऐ पुलिस ने देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस के साथ अपराधी मोo आज़ाद अंसारी उर्फ नुनवा को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार नुनवा देवघर जिला के मारगोमुण्डा का रहने वाला है।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने पुराना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 17, 2021 Jun 17 48 Views
Share

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई लूट की घटना का उदभेदन करते हुऐ पुलिस ने देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस के साथ अपराधी मोo आज़ाद अंसारी उर्फ नुनवा को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार नुनवा देवघर जिला के मारगोमुण्डा का रहने वाला है।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने पुराना पुलिसलाईन में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया की डिलीवरी ब्वॉय के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी मोहम्मद आजाद अंसारी उर्फ नुनवा को पिरहाकट्टा से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पन्द्रह जून को बेंगाबाद थाना में लूट की घटना प्रतिवेदित हुई थी। इस कांड में ग्राम-जरुआडीह के पास डिलीवरी ब्यॉय से तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर 4,900 सौ रुपया और मोबाईल फोन लूट लिया गया था। कांड का अनुसंधान त्वरित गति से करते हुए मानवीय तथा तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर पिरहाकट्टा से संदिग्ध मो0 आजाद अंसारी उर्फ नुनवा को एक देशी कट्टा, 315 बोर की तीन जिंदा कारतुस, लूटा हुआ मोबाईल फोन के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य दो सहयोगियों का नाम बताया है। उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर ली जायेगी। प्रेस वार्ता में गिरिडीह एसपी अमित रेणु के अलावा एसडीपीओ अनिल सिंह, बेंगाबाद थाना प्रभारी कमलेश पासवान समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories