TOP BANNER
Sponsored

बनियाडीह पानी टंकी के पास तेज आवाज के साथ हुआ भू-धंसान, इलाके में फैली सनसनी

गिरिडीह : बनियाडीह में अवैध कोयला उत्खनन के कारण फिर एक बार बड़ा भू-धंसान हुआ है इस भू-धंसान में इस बार बनियाडीह का सबसे पुराना पानी टंकी खतरे की जद में आ गया है। गुरुवार की दोपहर सीसीएल पानी टंकी के समीप भू-धंसान की घटना हुई, तेज आवाज के साथ भू-धंसान होने से इलाके में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 17, 2021 Jun 17 39 Views
Share

गिरिडीह : बनियाडीह में अवैध कोयला उत्खनन के कारण फिर एक बार बड़ा भू-धंसान हुआ है इस भू-धंसान में इस बार बनियाडीह का सबसे पुराना पानी टंकी खतरे की जद में आ गया है। गुरुवार की दोपहर सीसीएल पानी टंकी के समीप भू-धंसान की घटना हुई, तेज आवाज के साथ भू-धंसान होने से इलाके में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई,लोग घटना के बाद भागते नजर आए ,भू-धंसान पानी टंकी के नजदीक होने से पानी टंकी जमींदोज होने की प्रबल संभावना बन गई है स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार की दोपहर अचानक तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुआ,आवाज सुनकर लोग डरे सहमे उस जगह पर पहुंचे तो देखा जमीन का बड़ा हिस्सा धंस चुका था।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में अवैध कोयला उत्खनन के कारण जमीन धंसने की घटना हो रही है इस इलाके में बरसों से अवैध कोयला उत्खन्ना काम चल रहा है खनन के कारण अस्पताल और आसपास के क्वार्टर भी जद में है।इस अवैध खनन के कारण फिलहाल पानी टंकी की जमींदोज होने की संभावना तय हो गई है वहीं अस्पताल भी अब इसके जद में आ सकता है

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories