TOP BANNER
Sponsored

पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचा, लूट की योजना बना रहे थे सभी

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में एक ज्वेलरी दुकानदार को लूटने का अपराधिक साजिश रच रहे 4 अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदडीहा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 1, 2021 Mar 1 40 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में एक ज्वेलरी दुकानदार को लूटने का अपराधिक साजिश रच रहे 4 अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि रविवार शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बदडीहा के गपैयडीह रोड में तीन-चार युवक संदेहास्पद स्थिति में इधर-उधर घूम रहे हैं. पुलिस ने सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर रात के लगभग 8 बजे दबिश देकर संदेही व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उनकी तलाशी ली गई. तलाशी में असलहा, गोली, मोबाइल इत्यादि समान बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि गिरोह के सरगना प्रवीण विश्वकर्मा उर्फ छोटू के द्वारा बदडीहा स्थित एक ज्वेलरी दुकानदार को लूटने की योजना थी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार विकास कुमार साहू बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुण्डी गांव का है, वहीं बजरंगी दास जुरपा,प्रवीण उर्फ छोटू विश्वकर्मा, नारायण दास मुफ्फसिल थाना इलाके के बदडीहा का रहने वाला है.

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने बताया कि सभी अपराधी किस्म के हैं और गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ हीरोडीह,बिरनी,राजधनवार और मुफ्फसिल थाना में लूटपाट समेत अन्य घटनाओं में शामिल होने का केस दर्ज है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories