TOP BANNER
Sponsored

दुर्गा पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, डीसी-एसपी भी रहे मौजूद

गिरिडीह : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाये जाने को लेकर लगातार उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु अधिकारियों पदाधिकारियों के बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं। वहीं कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस के पालन कराए जाने को लेकर लगातार दुर्गा मंडपों का दौरा भी किया जा रहा है। इसी कड़ी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 22, 2020 Oct 22 56 Views
Share

गिरिडीह : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करवाये जाने को लेकर लगातार उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु अधिकारियों पदाधिकारियों के बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं। वहीं कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइंस के पालन कराए जाने को लेकर लगातार दुर्गा मंडपों का दौरा भी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार जो जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा शहरी इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। मार्च में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु, एसडीएम प्रेरणा दीक्षित, उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति, डीएसपी बिनोद रवानी, एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी समेत अन्य प्रशासनिक आलाधिकारी व पुलिस जवान मौजूद थे।

फ्लैग मार्च बड़ा चौक से पचम्बा तक किया गया। इस दौरान सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस की जानकारी देते हुए। लोगों से नियमों के पालन की अपील की गई। साथ ही मास्क पहनकर घर से निकलने, मूर्ति को बिना स्पर्श किये पूजा करने, भीड़भाड़ नहीं लगाने की भी अपील की गई।

MIDDLE
Sponsored

इसके साथ ही पूजा में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर जिलेभर के प्रमुख चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट को नियुक्त करते हुए जवानों को तैनात किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories