TOP BANNER
Sponsored

दुमका और बेरमो सीट जीत पर खुशी, गिरिडीह में भी पार्टी नेताओं ने मनाया जश्न

गिरिडीह : उपचुनाव में दुमका सीट पर बसंत सोरेन और बेरमो सीट पर अनूप सिंह के जीत पर प्रदेशभर में महागठबंधन के नेताओं में जश्न का माहौल है। गिरिडीह में भी उपचुनाव के नतीजों घोषणा के बाद पार्टी नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। मंगलवार की शाम दोनों ही पार्टी के नेता कार्यकर्ता

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 10, 2020 Nov 10 45 Views
Share

गिरिडीह : उपचुनाव में दुमका सीट पर बसंत सोरेन और बेरमो सीट पर अनूप सिंह के जीत पर प्रदेशभर में महागठबंधन के नेताओं में जश्न का माहौल है। गिरिडीह में भी उपचुनाव के नतीजों घोषणा के बाद पार्टी नेता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। मंगलवार की शाम दोनों ही पार्टी के नेता कार्यकर्ता टॉवर चौक पर जुटे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां बांटी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।

मौके पर नेताओं ने कहा कि जनता ने एक बार पुनः सरकार पर भरोसा जताया है। कहा कि सरकार ने कोरोना काल में जो काम किया है। यह उसकी जीत है। कहा कि बड़बोलेपन की हार हुई है।

इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, ज्योतिंद्र प्रसाद, प्रमिला मेहरा, अजीत कुमार पप्पू, राकेश रंजन, दिलीप रजक, अभय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, सतीश केडिया, महमूद अली खान, अमित सिन्हा, साबिर हुसैन, कृष्णा सिंह, प्रोफेसर मुकेश साहा समेत अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories