TOP BANNER
Sponsored

एसआईटी में हुआ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, कई विद्यार्थियों का हुआ चयन

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को एक बार फिर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रमुख मानसी और अभिषेक सिन्हा द्वारा किया गया. जिसमें इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों का चयन हुआ. बताया गया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव “स्मिथ थर्म प्राइवेट लिमिटेड” के लिए आयोजित किया गया था

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 15, 2020 Dec 15 71 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में मंगलवार को एक बार फिर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रमुख मानसी और अभिषेक सिन्हा द्वारा किया गया. जिसमें इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों का चयन हुआ. बताया गया कि यह प्लेसमेंट ड्राइव “स्मिथ थर्म प्राइवेट लिमिटेड” के लिए आयोजित किया गया था जिसमें  से इलेक्ट्रिकल के तौकीर अहमद, पिंटू मंडल और मौसम सिन्हा का सहायक अभियंता के पद पर चयन हुआ. वहीं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से जितेन्द्र यादव, श्रीराम यादव, नितेश कुमार और संदीप कुमार वर्मा का सहायक अभियंता के पद पर चयन हुआ.

 

गौरवान्वित होने वाला पल

संस्थान के अध्यक्ष संजय सिंह और निदेशक बिजय सिंह ने बताया कि यह पल सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए गौरवान्वित होने का है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा क्योंकि जिस सपने और लक्ष्य के साथ हमने संस्थान का आधार रखा था वह आज पूरा होता दिख रहा है. सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न कभी थका है और न कभी रुका है, निरंतर अपने लक्ष्य पर अग्रसर है. सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह में ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन अन्य सम्मानित कंपनियों द्वारा पहले भी हो चुका है जिसमें कई छात्र इस अवसर का लाभ लेकर अपने मंजिल पा चुके हैं. छात्र आज अपने अन्य महानगरों गुरुग्राम, नोएडा, बेंगलुरु जैसे जगहों पर नौकरी कर अपना भविष्य संवार रहे हैं.

 

संस्थान के प्रभारी प्राचार्य कौशल हंसराज ने इसका श्रेय मैकेनिकल विभाग के विभाग प्रमुख विशाल घोष और इलेक्ट्रिकल विभाग प्रमुख पिंटू कुमार ,माइनिंग के विभाग प्रमुख विष्णु दुबे और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल प्रमुख मानसी और अभिषेक सिन्हा को दिया. कहा कि इनके ही अथक प्रयास से आज हमारे छात्र-छात्राएं अपने मंजिल को हासिल कर पा रहे हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories