TOP BANNER
Sponsored

बाइक से ढोया जा रहा था शराब, पुलिस को देख शराब व बाइक छोड़ भागे धंधेबाज

तिसरी : प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र के उजवे गांव से पहले स्थित जंगल से 13 पेटी शराब के साथ 3 बाइक को लोकाय थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान जब्त किया है। बताया गया कि थाना प्रभारी प्रभारी उपेंद्र कुमार राय अहले सुबह दलबल के साथ गश्ती में निकले थे। इस बीच उजवे गांव के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 15, 2020 Dec 15 77 Views
Share

तिसरी : प्रखंड के लोकाय थाना क्षेत्र के उजवे गांव से पहले स्थित जंगल से 13 पेटी शराब के साथ 3 बाइक को लोकाय थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान जब्त किया है। बताया गया कि थाना प्रभारी प्रभारी उपेंद्र कुमार राय अहले सुबह दलबल के साथ गश्ती में निकले थे। इस बीच उजवे गांव के पहले जंगल में तीन बाइक में छह लोग शराब की पेटी लेकर जा रहा था। पुलिस ने जब पीछा किया तो शराब व बाइक छोड़ सभी जंगल की तरफ भाग गए।

थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि उजवे जंगल से कुछ लोग शराब लेकर बिहार जा रहे हैं। इसी सूचना पर दलबल के साथ कार्रवाई की। बताया कि इस मामले में  कांड संख्या 18/2020 धारा 414,272,273,4A उत्पाद अधनियम के तहत दस अज्ञात लोग व बाइक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी के साथ सब इंस्पेक्टर ब्रिज कुमार, एएसआई राजकिशोर शर्मा आदि शामिल थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories