TOP BANNER
Sponsored

बकरीद को लेकर डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

गिरिडीह : ईद उल अजहा को लेकर शुक्रवार को डुमरी अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा ईद-उल- अजहा (बकरीद) पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की गई। मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी शहजाद परवेज तथा अनुमण्डल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 14, 2024 Jun 14 51 Views
Share

गिरिडीह : ईद उल अजहा को लेकर शुक्रवार को डुमरी अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी शहजाद परवेज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा ईद-उल- अजहा (बकरीद) पर्व में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की गई। मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी शहजाद परवेज तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद के द्वारा निर्देश दिया गया कि बकरीद में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जाएगी। किसी को इसके संबंध में जानकारी प्राप्त होती है तो सर्वप्रथम अनुमण्डल प्रशासन को सूचित करेंगे। उपस्थित सभी थाना प्रभारी को इसके लिए कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। वहीं कुर्बानी दी जाने वाले पशु के अवशेषों को उचित गहराई का गढ्ढा खोदकर उसे मिट्टी में दबा देने, किसी भी प्रकार के अफवाह का सत्यापन नहीं करने तथा उसकी सूचना अनुमण्डल प्रशासन को देने, किसी भी प्रकार का भ्रामक अफवाह को तवज्जो नहीं देने एवं अफवाह को फैलने से रोकने का प्रयास करने का आदेश दिया गया।

 

इसके साथ ही बैठक के दौरान उपस्थित मुखिया से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने पंचायत में अवस्थित मस्जिद/इमामबाड़ा/ईदगाह में कुर्बानी का नमाज अदा करने का समय निर्धारित करते हुए इसकी सूचना प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/थाना प्रभारी को उपलब्ध कराऐंगे।

 

 

बैठक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डुमरी/पीरटांड़, अंचल अधिकारी, डुमरी/पीरटांड़, पुलिस अंचल निरीक्षक, डुमरी के सभी थाना प्रभारी, डुमरी अनुमण्डल, अनुमण्डल स्तरीय शांति समिति के सदस्य समेत बुद्धिजीवि व समाजसेवी उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories