TOP BANNER
Sponsored

ग्रामीण चिकित्सक के पुत्र का अपरहण कर अपराधियों ने मांगी फिरौती, पुलिस की घेराबंदी से भागे अपराधी

एसपी के कुशल नेतृत्व में 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया अपहृत गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित चतरो बाजार में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक लक्ष्मण दास के पुत्र पंकज दास का बाइक समेत अपहरण कर लिया. बताया गया कि चतरो बाजार स्थित मेडिकल दुकान को बंद करके के लौटने के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 14, 2024 Jun 14 58 Views
Share

एसपी के कुशल नेतृत्व में 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया अपहृत

गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित चतरो बाजार में अपराधियों ने ग्रामीण चिकित्सक लक्ष्मण दास के पुत्र पंकज दास का बाइक समेत अपहरण कर लिया. बताया गया कि चतरो बाजार स्थित मेडिकल दुकान को बंद करके के लौटने के दौरान रात के लगभग 9 बजे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए कॉल किया. जिसके बाद घटना की सूचना अपहृत के पिता लक्ष्मण दास ने एसपी दीपक कुमार शर्मा को दी.

सूचना मिलते ही मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनाकर मामले में फौरी कार्रवाई शुरू की गयी. एसपी द्वारा मामले में टेक्निकल सेल को सक्रीय किया गया. वहीं क्यूआरटी को भी क्षेत्र में भेज कर पूरे मामले की मॉनिटरिंग शुरू की गयी. पुलिस की घेराबंदी से अपराधियों के होश फाख्ता हो गये. जांच में जुटी पुलिस ने फिरौती के लिए कॉल किए गए अपराधियों के सहयोगी को हिरासत में लिया.

MIDDLE
Sponsored

रात के वक्त जंगल में पुलिस ने किया सर्च

इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि अपहरणकर्त्ताओं ने युवक को मुफ्फसिल थाना इलाके के कुरूमडीहा जंगल में रखा है. जिसके बाद डेढ़ सौ जवानों ने साथ पुलिस ने जंगल की घेराबंदी की और हरेक कौने को खंगाला जाने लगा. सर्च के दरम्यान रात से सुबह हो गयी. वहीं सर्च के दौरान ही टीम में शामिल देवरी थाना प्रभारी सोनू साहू और जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत की नज़र एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों पर पड़ी. इस दौरान पुलिस ने जब उन्हें पकड़ना चाहा तो दोनों बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए. मौके पर पुलिस ने बाइक को जब्त किया तो पता चला कि यह बाइक अपहृत पंकज दास की है.

इसके बाद जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए काफी संख्या में जवानों को लेकर पुलिस की टीम पेशम के जंगल की ओर गयी और इलाके को सील करते हुए सघन वाहन जांच शुरू किया गया. पुलिस दबिश को बढ़ता देख अपराधियों के पास कोई चारा नहीं बचा और अपराधी अपहृत पंकज को छोड़कर भाग खड़े हुए.

अपरहण में इस्तेमाल ओमनी वाहन जब्त

इस मामले में जहां एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत कर अपहृत पंकज को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं अपहरण में प्रयुक्त किए गए ओमनी वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है. घटना को लेकर एसपी श्री शर्मा ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है कांड को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

MIDDLE
Sponsored

अपहृत पंकज दास के सकुशल बरामद करने को लेकर एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महती, जमुआ सर्किल के इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह, देवरी थाना प्रभारी सोनू साहू, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत, धनवार थाना प्रभारी नंदू पाल, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अलग अलग टीम बनायी थी. जिसके कारण जल्द ही पुलिस ने पंकज को अपहरणकर्ताओं की चंगुल से मुक्त करवा लिया.

 

पानी के लिए मचा हाहाकार, आक्रोश में महिलाओं ने किया गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग जाम

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories