TOP BANNER
Sponsored

घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत सचिव, मजदूरी भुगतान के एवज में मांग रहा था घूस एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

देवरी : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने घूस लेते एक पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा है. यह मामला देवरी थाना क्षेत्र के सुकरूडीह का है. जहां आज एसीबी की टीम ने 3 हजार रूपये घूस लेते हुए पंचायत सचिवालय से पंचायत सचिव उमेश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 9, 2022 Jul 9 59 Views
Share

देवरी : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद की टीम ने घूस लेते एक पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा है. यह मामला देवरी थाना क्षेत्र के सुकरूडीह का है. जहां आज एसीबी की टीम ने 3 हजार रूपये घूस लेते हुए पंचायत सचिवालय से पंचायत सचिव उमेश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव उमेश कुमार राय के विरुद्ध बैजनाथ यादव ने लिखित आवेदन देकर एसीबी में शिकायत किया था कि वर्ष 2021-22 में ग्राम पंचायत खटौरी के ग्राम सभा से इनके जमीन पर एक डोभा स्वीकृत हुआ था. 17 मई 2022 से 29 मई 2022 तक कुल 19 मजदूरों का मास्टर रोल निर्गत हुआ और जेई, रोजगार सेवक और पंचायत सचिव के हस्ताक्षर करके कार्यालय में जमा किया, लेकिन 05 प्रतिशत घूस पंचायत सचिव को नहीं देने के कारण मास्टर रोल को शून्य कर दिया. इसके बाद फिर 31 मई 2022 से 13 जून 2022 तक का 16 मजदूरों की डिमांड रोजगार सेवक द्वारा किया गया, जिसका मास्टर रोल जमा हुआ और काफी आग्रह करने के बाद भुगतान हुआ, लेकिन अब डिमांड को पंचायत सचिव द्वारा रोक दिया गया. डिमांड डालने के लिए कहने पर पंचायत सचिव ने पिछली भुगतान की गई राशि का 05 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा. इना ही नहीं आरोप ये भी है कि उसने रिश्वत नहीं देने पर योजना बंद करवाने की धमकी दी.

शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया इसके बाद आज रंगे हाथ घूस का 3 हजार रुपया लेते उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ़्तारी के बाद टीम उसे अपने साथ धनबाद ले गई.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories