TOP BANNER
Sponsored

एचएमटी हंट और संदीप यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

गिरिडीह : शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को दिशा दिखाने वाली संस्था एचएमटी हंट लगातार अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों को अपने साथ जोड़ने का काम करती है. इसी कड़ी में इस बार एचएमटी हंट और संदीप यूनिवर्सिटी के द्वारा शनिवार को मकतपुर स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर इंटरमीडिएट के 100

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 9, 2022 Jul 9 59 Views
Share

गिरिडीह : शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को दिशा दिखाने वाली संस्था एचएमटी हंट लगातार अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों को अपने साथ जोड़ने का काम करती है. इसी कड़ी में इस बार एचएमटी हंट और संदीप यूनिवर्सिटी के द्वारा शनिवार को मकतपुर स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर इंटरमीडिएट के 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन एचएमटी के निर्देशक सुमन गुप्ता ने किया. वहीं समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ समीर राज चौधरी, अमेरिकन इंस्टीट्यूट हजारीबाग के निर्देशक सुदेश कुमार व पॉलिटिकल साइंस स्कैनर के लेखक बिपिन कुमार शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथियों में शहर के नामी कोचिंग संस्थानों के निदेशक व शिक्षक आनंदम, निशांत, आलोक व प्रकाश मौजूद थे. मौके पर अतिथियों द्वारा छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं इस दौरान अतिथियों द्वारा संदीप यूनिवर्सिटी नागपुर का झारखंड के लिए इंफॉर्मेशन सेंटर कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डाक्टर समीर राज चौधरी ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के अनुसार कैरियर के चुनाव करने की सलाह दी.

वहीं निदेशक सुमन गुप्ता ने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद के कोर्स व उनके करियर के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि अच्छे संस्थान से पढ़ने से छात्र – छात्रों का व्यक्तित्व का निर्माण तेज गति से होता है. उन्होंने यह भी कहा हमारे संस्थान में करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का नि:शुल्क सलाह दी जाती है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories