TOP BANNER
Sponsored

चोरी करने घर घुसे 3 युवकों में एक धराया, पिटाई से मौत, 6 गिरफ्तार

बगोदर : थाना क्षेत्र के खेतको स्थित एक घर में चोरी करने घुसे 3 युवकों में से एक को पड़ोसियों की मदद से गृहस्वामी ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पकड़े गए युवक को जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 3, 2021 Dec 3 34 Views
Share

बगोदर : थाना क्षेत्र के खेतको स्थित एक घर में चोरी करने घुसे 3 युवकों में से एक को पड़ोसियों की मदद से गृहस्वामी ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पकड़े गए युवक को जमकर लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चलनिया निवासी 35 वर्षीय सुनील पासी के रूप में की गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गृहस्वामी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इस संदर्भ में क्षेत्र के एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मामले की सूचना मिली कि दसरथ महतो के घर तीन अज्ञात चोर चोरी की मकसद से घर में घुसे हुए थे। जिसमें 2 चोर फरार हो गए और एक चोर को घर वालों ने बांध रखा है। सूचना पर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान चोर की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल उसे बगोदर हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

MIDDLE
Sponsored

एसडीपीओ श्री आलम ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में बगोदर थाने में कांड संख्या 234/21 दर्ज की गई है। जिसमें 14 नामजद समेत अन्य अज्ञात के उपर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में गृहस्वामी दसरथ महतो, हीरालाल महतो, घनश्याम महतो, जगदीश महतो, नारायण महतो, गजाधर महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी में भी पुलिस लगी हुई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories