TOP BANNER
Sponsored

लखारी में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को सीओ ने रोका, कार्यवाही की दी हिदायत

गिरिडीह : पंचबा थाना क्षेत्र के लखारी मौजा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद के द्वारा कार्रवाई की हिदायत दी गई है। शुक्रवार को लखारी मौजा के खाता नंबर 109 प्लॉट नंबर 836 सरकारी भूमि पर जमीन माफियाओं के द्वारा किए जा रहे बाउंड्री वाल को रुकवा दिया गया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 3, 2021 Dec 3 44 Views
Share

गिरिडीह : पंचबा थाना क्षेत्र के लखारी मौजा में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद के द्वारा कार्रवाई की हिदायत दी गई है। शुक्रवार को लखारी मौजा के खाता नंबर 109 प्लॉट नंबर 836 सरकारी भूमि पर जमीन माफियाओं के द्वारा किए जा रहे बाउंड्री वाल को रुकवा दिया गया और तत्काल बाउंड्री वाल वहां से हटाने का निर्देश दिया गया।

इस संबंध में अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि लखारी मौजा अंतर्गत खाता 109 प्लॉट 836 सरकारी भूमि है और जाली पेपर से इसके अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग भी सरकारी जमीन का पर कब्जा करेंगे उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाया जाएगा।उन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारी को भी उक्त प्लॉट पर सरकारी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories