AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड में कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए अब तक उपलब्ध नहीं है जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन

Jharkhand Coronavirus News Variant: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. हाल ये है कि कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन अब तक झारखंड


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Jharkhand Coronavirus News Variant: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. हाल ये है कि कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन अब तक झारखंड में उपलब्ध नहीं है. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी इसकी सुविधा नहीं है. राज्य में टीकाकरण की रफ्तार भी सुस्त है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मंत्री ने ये भी कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत हैं.

बरती जा रही है सतर्कता
गौरतलब है कि, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले में खास अलर्ट जारी किया गया है. यहां विदेशों से सबसे अधिक लोग आते हैं इसलिए जिले में सख्ती भी बढ़ा दी गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए बस स्टैंड और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की जा रही है. यात्रियों की जांच के साथ-साथ उनका पता भी लिया जा रहा है.

उठाए गए एहतियाती कदम
गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरों के मद्देनजर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जांच के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है साथ ही पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी उपायुक्तों को अलर्ट जारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका समेत 12 हाई रिस्क देशों से लौटने वाले सभी लोगों की पहचान कर कोरोना टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बरती जा रही है विशेष चौकसी
अपर मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए 12 हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले सभी लोगों को एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है. इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजरायल सहित यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं. इन देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करने को कहा गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories