TOP BANNER
Sponsored

सड़क दुघर्टना में एक बच्चे की मौत, दादी-पौती बुरी तरह से घायल, रांची रेफर

ख़ोरीमहुआ : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग के जमखोखरो में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्ची और महिला बुरी तरह से घायल है। मृतक नुनुराम रविदास का 8 वर्षीय पौता निरंजन कुमार दास है। वहीं घायलों में निरंजन कुमार दास की 6 वर्षीय पौती आरोही कुमारी व उनकी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 29, 2020 Dec 29 37 Views
Share

ख़ोरीमहुआ : जमुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग के जमखोखरो में मंगलवार को सड़क हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक बच्ची और महिला बुरी तरह से घायल है। मृतक नुनुराम रविदास का 8 वर्षीय पौता निरंजन कुमार दास है। वहीं घायलों में निरंजन कुमार दास की 6 वर्षीय पौती आरोही कुमारी व उनकी पत्नी चमेली देवी है।

कैसे हुई घटना

बताया जाता है कि चमेली देवी अपने पौता व पौती के साथ पैदल पाण्डेयडीह स्थित घर से जमखोखरो के ईंट भट्ठे में काम कर रहे पति को खाना पहुंचाने जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करने के दरम्एयान एक  सीमेंट लोड तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में मौके पर ही पौते निरंजन कुमार दास की मौत हो गई। जबकि चमेली देवी व आरोही कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

चंदा कर लोगों ने भिजवाया

इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और काफी मान मनोबल के बाद सड़क से जाम हटवाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट : दीपक कुमार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories