AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ऑस्ट्रेलिया की पारी 200 रनों पर सिमटी, टीम इंडिया को जीत के लिए 70 रनों का टारगेट

भारतीय गेंदबाजों ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेट दी। भारत को जीत के लिए 70 रनों का टारगेट मिला है। मेजबान टीम ने तीसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। भारत ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भारतीय गेंदबाजों ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेट दी। भारत को जीत के लिए 70 रनों का टारगेट मिला है। मेजबान टीम ने तीसरे दिन स्टम्प्स तक छह विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी के आधार पर 131 रनों की बढ़त ली थी। ऐसे में स्टम्प्स तक मेजबानों को दो रन की लीड मिल चुकी थी।तीसरे दिन स्टम्प्स तक कैमरून ग्रीन 17 और पैट कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। ग्रीन शानदार पारी खेलने के बाद 45 के निजी योग पर आउट हुए जबकि कमिंस ने 22 रन बनाए। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की।

मिशेल स्टार्क 14 रनों पर नाबाद लौटे जबकि नेथन लायन ने तीन रन बनाए। जोस हेजलवुड को रविचंद्रन अश्विन ने 10 के निजी योग पर बोल्ड किया। इसी के साथ लंच ब्रेक की भी घोषणा हुई।भारत की ओर से सिराज ने तीन सफलता हासिल की जबकि जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। उमेश यादव, जो अब चोटिल हैं को एक सफलता मिली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories