AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व विधायक ने अंचल कार्यालय का लिया जायजा, कई मिले अनुपस्थित

डीसी से लिखित शिकायत करने की कही बात गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी व कर्मचारी के गायब रहने की शिकायत पर शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव अंचल कार्यालय पहुंचे और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय एवं सुपरवाइजर हॉल और नजारत रूम पहुंचे जहां सभी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डीसी से लिखित शिकायत करने की कही बात

गावां : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी व कर्मचारी के गायब रहने की शिकायत पर शुक्रवार को पूर्व विधायक राजकुमार यादव अंचल कार्यालय पहुंचे और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीओ कार्यालय, सीडीपीओ कार्यालय एवं सुपरवाइजर हॉल और नजारत रूम पहुंचे जहां सभी बंद पाया गया। सिर्फ कुछ कर्मचारी छोड़ शत प्रतिशत कर्मचारी ड्यूटी पर से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने दूरभाष पर अंचलाधिकारी से बात की और सभी कर्मचारियों को ससमय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। साथ जिला उपायुक्त से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर लिखित शिकायत करने की बात कही।

 

बीडीओ से की मुलाकात

 

बाद में उन्होंने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मधु कुमारी से मुलाकात की और पेंशन योजनाओं में शत प्रतिशत गरीबों को लाभ दिलाने पर जोर दिया। कहा कि पेंशन योजना में कोई भी गरीब महिला पुरुष का नाम नहीं छूटे इसका विशेष ध्यान रहे। साथ ही साथ मनरेगा योजना में भी गरीबों पर विशेष प्राथमिकता देने की बात कही।

 

स्थायी अंचलाधिकारी नियुक्ति की मांग

उन्होंने भू-राजस्व विभाग से शीघ्र ही गावां अंचल कार्यालय में अतिरिक्त प्रभार के जगह स्थायी अंचलाधिकारी नियुक्ति की मांग की है। कहा कि गावां प्रखंड मुख्यालय में जमीन से संबंधित विवाद लगातार किसानों के बीच उत्पन्न होती रहती है। ऐसे में अतिरिक्त प्रभार के स्थान पर स्थायी अंचलाधिकारी की नियुक्ति होना अति आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने गावां अस्पताल का भी जायजा लिया और चिकित्सकों से बातचीत की। मौके पर पंकज कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories