TOP BANNER
Sponsored

पेट्रोल, डीजल एवं गैस के बढ़ते कीमतों के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन, फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

गावां : देश में बढ़ते पेट्रोल – डीजल एवं गैस के खिलाफ भाकपा माले ने शुक्रवार को गावां बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं कार्यकर्त्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला फूंका. बताया गया कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 26, 2021 Feb 26 46 Views
Share

गावां : देश में बढ़ते पेट्रोल – डीजल एवं गैस के खिलाफ भाकपा माले ने शुक्रवार को गावां बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं कार्यकर्त्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतला फूंका.

बताया गया कि देश में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक ही वृद्धि की जा रही है. कोरोना प्रकोप, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त जनता को सताना अनुचित है. कहा कि टैक्स वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने का सरकार का तर्क कतई उचित नहीं है. कार्यकर्त्ताओं ने तत्काल इसपर रोक लगाते हुए बढ़े दरों को कम करने की मांग की है.

मौक़े पर प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, तिसरी प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, मुन्ना राणा,अशोक मिस्त्री, अजीत चौधरी, आनंदी यादव, अकलेश यादव, नारायण यादव, मन्नू कुमार,अशोक यादव, प्रदीप कुमार, राजेश यादव,इनन महथा समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories